हे ज्ञान रूप भगवन, हमको भी ज्ञान दे दो – प्रार्थना
हे ज्ञान रूप भगवन, हमको भी ज्ञान दे दो।
करूणा के चार छींटे, करूणा निधान दे दो॥
हे ज्ञानवान भगवन, हमको भी ज्ञान दे दो।
करूणा के चार छींटे, करूणा निधान दे दो॥
सुलझा सकें हम अपनी जीवन की उलझनों को।
प्रज्ञा, ऋतम्भरा, बुद्धि का दान दे दो।
करूणा के चार छींटे, करूणा निधान दे दो॥
(ऋतम्भरा – Intellect, बुद्धिमत्ता)
हे ज्ञान रूप भगवन….
दाता तुम्हारे दर पर किस चीज की कमी है।
चाहो तो निर्धनों को दौलत की खान दे दो।
करूणा के चार छींटे, करूणा निधान दे दो॥
हे ज्ञान रूप भगवन….
अपनी मदद हमेशा खुद आप कर सके जो।
इन बाजुओ में शक्ति, हे शक्तिमान दे दो।
करूणा के चार छींटे, करूणा निधान दे दो॥
हे ज्ञान रूप भगवन….
डर है प्रभु तुम्हारा रास्ता न भूल जाएँ।
चरणों में अपने हमको भी स्थान दे दो।
करूणा के चार छींटे, करूणा निधान दे दो॥
हे ज्ञान रूप भगवन….
हे ज्ञान रूप भगवन, हमको भी ज्ञान दे दो।
करूणा के चार छींटे, करूणा निधान दे दो॥
Hey Gyan Roop Bhagwan – Prayer
Sudhanshu Ji Maharaj
पण्डित दिनेश आर्य पथिक
Prayer Songs – Prayers
- या देवी सर्वभूतेषु मंत्र - दुर्गा मंत्र - अर्थ सहित
- स्तुति, प्रार्थना और उपासना में क्या फर्क है?
- इतनी शक्ति हमें देना दाता - (Full Prayer Song)
- ऐ मालिक तेरे बंदे हम
- हम को मन की शक्ति देना, मन विजय करे
- दया कर दान भक्ति का, हमें परमात्मा देना
- तू प्यार का सागर है, तेरी एक बूँद के प्यासे हम
- तुम ही हो माता, पिता तुम्ही हो
- रघुपति राघव राजाराम - श्री राम धुन
- उद्धार करो भगवान, तुम्हरी शरण पड़े
- क्या ईश्वर प्रार्थना से सब आवश्यकताएं पूर्ण हो सकती है?
- ईश्वर अल्लाह तेरे नाम, सबको सन्मति दे भगवान
- अल्लाह तेरो नाम, ईश्वर तेरो नाम
- अब सौंप दिया इस जीवन का, सब भार तुम्हारे हाथों में
- देना हो तो दीजिए, जनम जनम का साथ - अर्थ सहित